Sunday, March 29, 2026
Homeचिड़ावातिरूपति-हिसार रेलसेवा के डिब्बों में बड़ा बदलाव: अब यात्रियों को मिलेगा नया...

तिरूपति-हिसार रेलसेवा के डिब्बों में बड़ा बदलाव: अब यात्रियों को मिलेगा नया कोच संयोजन

चिड़ावा: दैनिक रेल यात्री संघ चिड़ावा अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा ने जानकारी दी कि रेलवे ने तिरूपति-हिसार-तिरूपति रेलसेवा की अवसरचना में बदलाव किया है। यह परिवर्तन 5 नवंबर 2025 से तिरूपति से और 9 नवंबर 2025 से हिसार से लागू होगा।

नए कोच संयोजन की घोषणा

गाड़ी संख्या 07717/07718 तिरूपति-हिसार-तिरूपति रेलसेवा में अब तक 20 थर्ड एसी और 2 पॉवर कारें चल रही थीं। बदलाव के बाद इसमें 16 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान और 2 पॉवर कार के डिब्बे जोड़े जाएंगे। इससे यात्रियों को अधिक विकल्प और बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।

यात्रियों को होगा लाभ

देवेन्द्र वर्मा का कहना है कि इस बदलाव से खासकर लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी। द्वितीय शयनयान डिब्बों की संख्या बढ़ने से साधारण यात्रियों को अब अधिक सीटें उपलब्ध होंगी, वहीं एसी यात्रियों के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था बनी रहेगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!