Monday, March 30, 2026
Homeपिलानीपिलानी में पुलिस की अवैध गांजा के खिलाफ कार्यवाही: आरोपी गिरफ्तार, अवैध...

पिलानी में पुलिस की अवैध गांजा के खिलाफ कार्यवाही: आरोपी गिरफ्तार, अवैध गांजा जब्त

पिलानी: थाना पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 41 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को देख कर भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद सन्देह के आधार पर तलाशी में उसके पास से अवैध गांजा बरामद किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिलानी थाने के हेड कांस्टेबल जयपाल व कांस्टेबल प्रवीण कस्बे में रूटीन गश्त पर थे। इसी दौरान भूतनाथ मन्दिर के पास एक व्यक्ति पुलिसकर्मियों को देख कर घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश की। दोनों पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध को रोक कर पुलिस थाने पर इसके बारे में जानकारी दी।

सूचना पर सीआई रणजीत सिंह सेवदा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों द्वारा रोके गये संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रवीण कुमार उर्फ मास्टर पुत्र हरीराम, उम्र 30 साल, जाति कुम्हार, निवासी चनानिया चौक, कस्बा पिलानी पुलिस थाना पिलानी बताया। पुलिस को देखकर भागने की वजह पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दे पाया। सन्देह के आधार पर तलाशी लेने पर संदिग्ध के लॉवर की पॉकेट में एक प्‍लास्‍टीक की थैली में अखबार की तीन पुडिया मिली, जिन्‍हे खोलकर चैक किया गया तो गांजे जैसा पदार्थ मिला जिसके बारे में आरोपी से पूछने पर उसने गांजा ही होना बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 41 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिससे सम्बन्धित किसी तरह का अनुज्ञा पत्र वह पुलिस को नहीं दिखा पाया। पुलिस ने अवैध गांजा बरामद करते हुए आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में सीआई रणजीत सिंह सेवदा के साथ हेड कांस्टेबल जयपाल, कांस्टेबल प्रवीण, धर्मवीर व राजेश कुमार शामिल थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!