चिड़ावा: शहर में 24 सितंबर 2025 को श्याम बाबा का दिव्य दरबार सजने जा रहा है। शहरवासियों के उत्साह और भारी संख्या में आने वाले श्याम भक्तों को देखते हुए आयोजन स्थल को बदलकर झुंझुनूं रोड़ स्थित चिड़ावा कॉलेज खेल मैदान कर दिया गया है। इस भव्य आयोजन में भजन सम्राट कन्हैया मित्तल अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। शाम 7:15 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं।
आयोजन स्थल में बदलाव
कार्यक्रम आयोजक सुरेश भूकर ने बताया कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम के आयोजन स्थल को चिड़ावा कॉलेज ग्राउंड किया गया है। पहले यह कार्यक्रम स्टेशन रोड़ स्थित ग्रेटर कृष्णा फार्म हाउस पर निर्धारित किया गया था जो आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के अनुमान के हिसाब से छोटा प्रतीत हो रहा था। यह कार्यक्रम 24 सितंबर की शाम 7:15 बजे से शुरू होगा।
भजन सम्राट कन्हैया मित्तल देंगे प्रस्तुति
इस भव्य भजन संध्या का मुख्य आकर्षण होंगे कन्हैया मित्तल, जो अपनी मधुर वाणी से श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे। हजारों श्याम भक्त इस संध्या में शामिल होकर भक्ति रस में डूबने का इंतजार कर रहे हैं।
तैयारियों में जुटी आयोजन समिति
इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल पर रोहित मील, संजय चौधरी, दीपक जांगिड़, प्रदीप चंदेलिया, राकेश भूकर, विकास कटेवा, दीपक नेहरा, धर्मेंद्र ओला, सतपाल डांगी, अमित झाझडिया, हास्य कलाकार अंकिता योगी, जॉनी भाई, आकाश योगी और विक्रांत राजपूत मौजूद रहे। साथ ही फ्लेक्स टीम के सतपाल डांगी और मनोज डांगी, पंकज भूकर, ललित स्वामी, प्रभुजी, इवेंट मैनेजर टोनी, निशान्त शर्मा, बाबू खान, नवीन सैनी, युवा प्रवक्ता विकास पायल और आशीष जांगिड़ भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर पंजाब से आई लाइटिंग टीम भी सक्रिय रही।
भक्तों के लिए विशेष अपील
आयोजक सुरेश भूकर ने सभी श्याम भक्तों से अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर श्याम बाबा के दरबार का आशीर्वाद लेने की अपील की।





