पिलानी में रक्तदान शिविर 7 को: पीड़ित मानवता की सेवार्थ डॉ. भीमराव अंबेडकर समता संस्था द्वारा लगाया जाएगा ब्लड डोनेशन कैम्प

पिलानी, 04 सितंबर: पिलानी में डॉ भीमराव अंबेडकर समता संस्था के तत्वावधान में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार, 7 सितंबर को किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिरला सार्वजनिक अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में संपन्न होगा।

संस्था की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद रोगियों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में पीड़ित मानवता की सेवा की भावना को सशक्त बनाना है। रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में संस्था के अध्यक्ष डॉ हरी सिंह सांखला ने क्षेत्रवासियों, युवाओं तथा समाजसेवियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवारजनों एवं मित्रों के साथ पहुंचकर इस कार्य में सहभागिता निभाएं।

डॉ सांखला ने बताया कि रक्तदान शिविर में स्थानीय चिकित्सकों एवं अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में रक्त संग्रह की समुचित व्यवस्था की गई है। शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें रक्त समूह की जानकारी एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

डॉ हरी सिंह सांखला ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर समता संस्था का यह आयोजन रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। शिविर के लिए कार्यकर्ता युवाओं तथा अन्य सामाजिक संगठनों से सम्पर्क कर उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!