Wednesday, March 18, 2026
Homeझुन्झुनूभारी बारिश की संभावना के चलते सोमवार को विद्यालयों में अवकाश घोषित

भारी बारिश की संभावना के चलते सोमवार को विद्यालयों में अवकाश घोषित

झुंझुनूं, 31 अगस्त: मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार जिले में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने सोमवार, 1 सितंबर 2025 को सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. अरुण गर्ग ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार झुंझुनूं जिले के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश रहेगा।

हालाँकि, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों हेतु रहेगा, जबकि आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों का समस्त स्टाफ नियमानुसार उपस्थित रहकर कार्य संपादित करेगा। जिला प्रशासन ने सभी संस्था प्रधानों को आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!