ओजटू (चिड़ावा): युद्ध में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले ओजटू गांव के वीर पुत्र सुरेंद्र सिंह धत्तरवाला के प्रतिमा स्थल पर करगिल विजय दिवस पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों के साथ सेवारत व पूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के जयकारों के साथ हुई। ग्रामीणों में देशभक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला। गौरव सेनानी सेवा समिति के अध्यक्ष शीशराम डांगी, उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद रोहिल्ला, कप्तान हरलाल सिंह डांगी, सूबेदार पूर्ण सिंह नरूका, सूबेदार सतपाल सिंह नरूका, सूबेदार जगदीश प्रसाद डांगी, जसवंत धत्तरवाल, डॉ विजय सिंह धत्तरवाल, विजय सिंह धत्तरवाल, संजय शास्त्री, महेंद्र सिंह, अशोक और राजेंद्र सिंह बालियान सहित कई लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

बलिदानी सुरेंद्र सिंह के पिता रामस्वरूप को इस मौके पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने बलिदानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके अद्वितीय साहस को याद किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि देना था, बल्कि नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को भी जागृत करना रहा। वक्ताओं ने बलिदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूतों के कारण ही देश आज सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!