पचेरी कलां थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस ने पहचान के लिए आमजन से की अपील

झुंझुनूं: जिले के पचेरी कलां थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पचेरी खुर्द स्थित आरआर होटल के पास सिंघाना-पचेरी हाइवे के किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव नग्न अवस्था में था तथा शरीर पर कई स्थानों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए।

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक युवक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच आंकी गई है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास नीले रंग की शर्ट, स्लेटी रंग का लोवर और एक जोड़ी हवाई चप्पल बरामद हुई है। पुलिस को मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में ‘KK’ जैसा गुदा हुआ नाम दिखाई दिया है, हालांकि यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है। कोई भी व्यक्ति मृतक के बारे में जानकारी देता है तो उसे पचेरी कलां थाना (फोन: 9414821459), पुलिस उप अधीक्षक बुहाना (फोन: 7917977651) अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष झुंझुनूं (फोन: 01592-239333, 236700, 900) पर सूचना देने का आग्रह किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और अज्ञात मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं के निर्देशन में जांच आगे बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों से भी इस मामले में सतर्कता बरतने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!