चिड़ावा, 3 जुलाई: नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं 22 में आज नव निर्मित बोरवेल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया मुख्य अतिथि थे। बोरवेल शुरू होने पर लम्बे समय से जल संकट का सामना कर रहे इस क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

वार्ड नं 22 में भीमराजका हवेली के पास बनाए गए इस बोरवेल के लिए चिड़ावा नगरपालिका के पार्षद अंकित भगेरिया द्वारा काफी प्रयास किए गए थे। पार्षद अंकित भगेरिया के प्रयासों से ही इससे पहले वार्ड नं 24 के रहवासियों को भी बोरवेल की सौगात मिल चुकी है।

इस अवसर पर पार्षद अंकित भगेरिया ने कहा कि वार्ड में पानी की समस्या को दूर करने के लिए यह बोरवेल एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्षद अंकित ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं, और इसके लिए जो भी प्रयास करना होगा वो करेंगे।

ये रहे मौजूद

वार्ड नंबर 22 में बोरवेल के उद्घाटन के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर, भामाशाह ललित भगेरिया, पार्षद अंकित भगेरिया, पूर्व पार्षद महेन्द्र कुमावत, अमर सिंह तंवर, राजेश कुमावत, महेन्द्र जोशी, रमेश जांगिड़, सुभाष मावंडिया, सत्येन्द्र कौशिक, अमित कुठानिया, अशोक शर्मा, सन्तोष सैनी, राहुल भीमराजका, रमेश स्वामी, रतन भारतीय, शशिकांत कुठानिया, हरिओम चेजारा, रवि सोनी, सुनील वर्मा, रामनिवास चेजारा, ईशु भगेरिया, अमन सिहाग, विशाल मोदी, अभिषेक ‘बिट्टू’ पारीक, आकाश योगी, श्याम शर्मा, नीरज भगेरिया, दामोदर प्रसाद हिम्मतरामका, संजय रोहिला, राजकुमार चेजारा, बृजेश पूनिया, प्रकाश गुर्जर, राजू सैनी, विशेष पूनिया, मनरूप पूनिया, रोहिताश्व डांगी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!