Tuesday, February 17, 2026
Homeखेतड़ीखेतड़ी: बस स्टैंड के पास बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन...

खेतड़ी: बस स्टैंड के पास बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन युवक घायल, सामने से आ रही बोलेरो से बचने में हुआ हादसा

खेतड़ी, 28 जून: कस्बे में शनिवार दोपहर एक बोलेरो वाहन से टकराव से बचने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जिससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उनमें से दो की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बबाई गांव की ढाणी मोड़ावाली निवासी महावीर, नरेश और कर्मवीर बाइक पर सवार होकर राजोता की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। खेतड़ी बस स्टैंड के निकट अचानक सामने से एक बोलेरो वाहन आ गया। उससे टकराने से बचने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों युवक सड़क किनारे बने खुले नाले में गिर पड़े।

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की सहायता से खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर कर्मवीर का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि महावीर और नरेश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

घायल कर्मवीर ने बताया कि वे चिरानी गांव में नरेश की ननिहाल में आयोजित शोकसभा में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई कम होने और किनारे खुले गंदे नाले के कारण इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा नाले को ढकने अथवा सड़क सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय लोगों ने इस मामले में प्रशासन से सड़क के विस्तार और नाले को ढकने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!