झुंझुनूं: राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर अरुण गर्ग का स्वागत कर उनका सम्मान किया। यह कार्यक्रम महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र क्यामसरिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें जिला कलेक्टर को सोल ओढ़ाकर, साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर संगठन की ओर से विभिन्न पदाधिकारियों ने कलेक्टर से सौजन्य भेंट करते हुए जिले में सामाजिक सहभागिता, विकास और जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सभी ने संयुक्त रूप से कलेक्टर को सहयोग देने का विश्वास भी जताया।

कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया, जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम डांगी, जिला महामंत्री कंवरपाल बलवदा, जिला प्रभारी कुलदीप मान, महिला मोर्चा जिला संयोजक संतोष चौधरी, उपाध्यक्ष शिवप्रसाद चौधरी, सचिव सत्यनारायण पूनियां, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पूनियां, ब्लॉक प्रभारी अत्तर सिंह काजला, चिड़ावा उपाध्यक्ष विक्रम लाम्बा, सुलताना प्रभारी विजेंद्र धनखड़, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल लाम्बा, बड़ाऊ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बगड़िया, ब्लॉक प्रभारी अनिल काजला, महिला मोर्चा की कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकला चौधरी, ब्लॉक प्रभारी संतोष तेतरवाल, उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, सचिव चंद्रकला भांबू और विमला नूनिया, सलाहकार सुमन रायल, महासचिव रितू चौधरी, रेणू कस्वां, मुकेश पूनियां, ज्योति कस्वां, राजेंद्र पूनियां और कर्मवीर चौधरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिले में शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने सभी को आश्वस्त किया कि प्रशासन सदैव जनहित में तत्पर रहेगा और ऐसे सामाजिक प्रयासों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!