Sunday, June 22, 2025
Homeखेतड़ीखेतड़ी: तिहाड़ा गांव में जवान के बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों...

खेतड़ी: तिहाड़ा गांव में जवान के बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी से दहशत का माहौल

खेतड़ी: तहसील के तिहाड़ा गांव में शनिवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने गृह मंत्रालय में तैनात आर्मी जवान दिलबाग सिंह के घर को निशाना बनाया और लाखों रुपए की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे चोरों ने बेरोक-टोक वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार जवान दिलबाग सिंह करीब तीन दिन पहले छुट्टी समाप्त होने पर परिवार सहित दिल्ली लौट गया था। घर में केवल उनकी वृद्ध मां शांति देवी रहती थीं, लेकिन शनिवार रात वे अपने दूसरे बेटे के घर रुकने चली गई थीं। इस मौके का फायदा उठाकर चोरों ने घर के पीछे की खिड़की को तोड़कर प्रवेश किया और भीतर रखी अलमारी व बक्सों को खंगालते हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। चोरी गए माल की अनुमानित कीमत पांच से छह लाख रुपए बताई जा रही है।

रविवार सुबह जब शांति देवी घर लौटीं तो उन्हें सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और खेतड़ी थाना पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर व आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।

चोरी की इस घटना से पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

वृद्धा शांति देवी ने बताया कि वह शनिवार रात अपने छोटे बेटे के घर गई थीं और सुबह जब लौटीं तो दरवाजे खुले और सामान बिखरा पड़ा था। परिजन प्रकाश ने कहा कि चोर अलमारी व बक्से तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए हैं, जिससे परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है।

पुलिस का कहना है कि वारदात की तह तक पहुंचने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!