चिड़ावा में श्रीकृष्ण गौशाला की दीवार ढही, लाखों का नुक़सान, पशुधन रहा सुरक्षित

चिड़ावा, 17 जून 2025: शहर के गौशाला रोड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में सोमवार देर रात एक बड़ी दीवार गिरने की घटना सामने आई है, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी पशु को कोई चोट नहीं आई।

Advertisement's
Advertisement’s

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई। अनुमान है कि रात लगभग साढ़े बारह बजे बिजली गिरने से उत्पन्न कंपन के कारण गौशाला में बने चारा रखने के बाड़े की दीवार गिर गई। इस दीवार पर लगाया गया टीन शेड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

गौशाला समिति के उप मंत्री नरोत्तम मोदी ने बताया कि यह हादसा देर रात हुआ, उस समय कोई पशु उस हिस्से में नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जन या पशुधन की हानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सुबह के समय यही स्थान पशुओं के विचरण का क्षेत्र रहता है, ऐसे में अगर यह हादसा दिन में होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Advertisement's
Advertisement’s

मोदी ने यह भी बताया कि चारा रखने के बाड़े की दीवार को मजबूत करने का कार्य शुरू किया गया था, जिसके तहत कल ही वहां पिलर निर्माण की शुरुआत की गई थी। हादसे के बाद मौके पर समिति के सदस्यों ने पहुंचकर क्षतिग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया और नुकसान का आकलन शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!