राजस्थान मौसम: राजस्थान में मौसम ने करवट बदल ली है। ठंड के दिन में पानी की बौछार से राजस्थान के कई जिले भीग गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, इस दौरान सांचौर (जालौर) में ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि, पूर्वी राजस्थान मुख्यतः शुष्क रहा। उन्होंने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले 24 घंटे में जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है तथा सर्वाधिक आठ मिलीमीटर बारिश सेदवा, बाड़मेर में दर्ज की गई है।

राजस्थान के मौसम के हाल पर विभाग के एक अधिकारी ने बताया 

राजस्थान मौसम पर बात करते हुए विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। प्रवक्ता ने बताया कि उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने व तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि बीकानेर व जयपुर संभाग में भी बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को भी कोटा, भरतपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक, 28 नवंबर से मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की भी संभावना है तथा कहीं-कहीं कोहरा छाने के भी आसार हैं।

राजस्थान के साथ ही गुजरात में भी बारिश देखने को मिली है। गुजरात में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि देखने को मिली है। गुजरात के कई जिलों में सुबह से बारिश जारी रही। इस दौरान ओलावृष्टि से सड़कें भर गईं। लोगों को सड़कों पर गाड़ियां चलाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। गुजरात में सुबह शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। मौसम विभाग ने राजस्थान के साथ ही गुजरात में भी बारिश को लेकर अपडेट दिया है।

स्त्रोत – Live Hindustan न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!