समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

पचेरी कला बाजार में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, व्यापारी पर हथियारों से हमला कर दी जान से मारने की धमकी

बुहाना, 13 जून 2025: झुंझुनूं जिले के हरियाणा सीमा से सटे इलाकों में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हालात ऐसे बन चुके हैं कि व्यापारी वर्ग अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा है। शुक्रवार रात पचेरी कला कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित एक प्रतिष्ठित दुकान पर नकाबपोश हमलावरों ने हमला कर दहशत का माहौल बना दिया।

Advertisement's
Advertisement’s

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पचेरी कला बाजार में गुलाबचंद सेठ के पुत्र पुष्कर की दुकान पर रात करीब नौ बजे 5 से 6 हथियारबंद नकाबपोश बदमाश घुस आए। उस समय दुकान बंद करने की तैयारी चल रही थी और दुकान पर पुष्कर सेठ के भतीजे मौजूद थे। हमलावरों ने अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया और दुकान के काउंटर सहित अन्य सामान को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की खुली धमकी भी दी।

पीड़ित परिवार ने तुरंत पचेरी कला पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, करीब एक माह पहले हरियाणा के गोद गांव के रहने वाले एक नामजद युवक ने पीड़ित पक्ष को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत पहले भी पुलिस को दी गई थी। परिवार का यह भी कहना है कि वर्ष 2021 में इसी दुकान में अपराधियों द्वारा लूटपाट की घटना की गई थी, जिसके आरोप में एक आरोपी जेल की सजा भी काट चुका है।

इस घटना के बाद बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। व्यापारियों और आम लोगों में पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर नाराजगी देखी गई। स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Advertisement's
Advertisement’s

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और हमलावरों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन कर दबिशें दी जा रही हैं। लगातार बढ़ती घटनाओं से क्षेत्रीय व्यापारी वर्ग सहमा हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से असामाजिक तत्वों की बेरोकटोक आवाजाही अपराध की बढ़ती दर का मुख्य कारण बन चुकी है। प्रशासन से इन पर रोक लगाने और क्षेत्र में शांति बहाल करने की मांग की जा रही है।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें