पिलानी विधानसभा क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 30 से अधिक सड़कों के लिए राज्य सरकार ने स्वीकृत किए 15 करोड़ रुपए

पिलानी, 12 जून: राज्य सरकार ने पिलानी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विस्तार के लिए 15 करोड़ रुपए की बजट स्वीकृति जारी की है। भाजपा नेता राजेश दहिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इससे क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की वर्षों पुरानी सड़कों की मांगें पूरी होगी। राजेश दहिया लगातार इन सड़कों की निर्माण स्वीकृति के लिए प्रयास कर रहे थे।

दहिया ने बताया कि 30 से अधिक गांवों और ढाणियों को जोड़ने वाले सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। राजेश दहिया ने सड़कों के निर्माण के लिए जारी स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया है।

ये सड़कें स्वीकृत की गई

  1. अरड़ावता से गिड़ानिया सीमा वाया ठाकरों की ढाणी – ₹36.00 लाख
  2. मोरवा से भोजा का बास – ₹65.00 लाख
  3. चिड़ावा-पिलानी सड़क से म्लहेटी जोहड़ी (नरहड़ सीमा) तक – ₹46.00 लाख
  4. चिड़ावा-पिलानी सड़क से खेड़ला वाया डुमाणी जोहड़ी – ₹36.00 लाख
  5. चिड़ावा बाईपास (केडीएम हॉस्पिटल) से घण्डावा वाया कोरिया कुआं – ₹65.00 लाख
  6. बदनगढ़ से आलमपुरा – ₹23.50 लाख
  7. ओजटू से बृजलालपुरा (किमी 2/0 से 2/500) – ₹12.00 लाख
  8. चिड़ावा तोलासेही सड़क (किमी 2/700 से ढाणी चौहान) – ₹19.50 लाख
  9. आसाना जोहड़ बाईपास से मोती सिंह की ढाणी (उजाड़िया कुआं) रायला सड़क तक – ₹36.00 लाख
  10. बनगोठड़ी कलां से लिखवा – ₹65.00 लाख
  11. जखोड़ा से जवाहरपुरा वाया डूंगर की ढाणी – ₹60.00 लाख
  12. रायला से पहाड़ी काजी रोड तक – ₹36.00 लाख
  13. जेनी देव रोड नरहर इस्माइलपुर (किमी 5/300 से 8/300) – ₹92.00 लाख
  14. चिड़ावा बाईपास (दक्षिण) किमी 0/0 से 2/0 – ₹96.00 लाख
  15. खुडाना अलीपुरा धत्तरवाला पिलानी किमी 0/0 से 0/600 – ₹45.00 लाख
  16. सूरजगढ़ से फरत (किमी 0/0 से 4/400) – ₹80.00 लाख
  17. फरत से बस बिजोली डोबरा (किमी 0/0 से 2/0) – ₹35.00 लाख
  18. चिड़ावा लोहारू से जीनी वाया घरडू की ढाणी (किमी 2/0 से 6/0) – ₹80.00 लाख
  19. जखोड़ा से बजावा (किमी 0/500 से 4/100) – ₹70.00 लाख
  20. बिशनपुरा से हमीनपुर (किमी 0/0 से 3/0) – ₹45.00 लाख
  21. चिड़ावा से डांगर (किमी 0/0 से 2/600) – ₹55.00 लाख
  22. पीपली-दुदवा-सुजडोला-छपरा-बेरी (किमी 0/0 से 0/120 एवं 10/0 से 11/500) – ₹40.00 लाख
  23. घंडावा भोबिया से ढक्करवाला (किमी 0/0 से 0/700) – ₹12.00 लाख
  24. खुडानिया से जुहारपुरा (किमी 2/0 से 5/250) – ₹62.00 लाख
  25. भागीना से बस टोखा (किमी 0/0 से 1/0) – ₹18.00 लाख
  26. खुडानिया से गौली (किमी 0/0 से 2/0) – ₹40.00 लाख
  27. नुनिया गोठरा से लांबा गोठरा इस्माइलपुर (किमी 6/0 से 7/100) – ₹18.00 लाख
  28. काजड़ा से भागीना (किमी 0/0 से 3/500) – ₹62.00 लाख
  29. डूडी से दूदवा (किमी 0/0 से 2/00) – ₹46.00 लाख
  30. मण्ड्रेला से फरदा की ढाणी (किमी 0/0 से 2/0) – ₹34.00 लाख
  31. देवरोड़ नरहड़ रोड से खेड़ला रोड (किमी 0/0 से 1/500) – ₹27.00 लाख
  32. झेरली-घुमनसर-खुडानिया (किमी 3/0 से 4/0) – ₹18.00 लाख
  33. रेलवे स्टेशन चिड़ावा (किमी 1/200 से 1/600) – ₹25.00 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!