सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद

सूरजगढ़, 6 जून 2025: सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के कुलोठ कलां गांव में सात महीने पहले हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान विक्रम सिंह (34) और किरोड़ीमल उर्फ प्रीतम (29) के रूप में हुई है, जो दोनों कैलाश चंद्र के पुत्र और कुलोठ कलां निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रकरण 6 अक्टूबर 2024 की दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच घटित हुआ था, जब ओमप्रकाश पुत्र चुन्नीलाल निवासी कुलोठ कलां ने सूरजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कैलाश, विक्रम उर्फ टोनी, किरोड़ीमल उर्फ प्रीतम और विक्रम की पत्नी निशा हथियारों से लैस होकर घर पर आए और उन पर लाठियों, सरियों, कुल्हाड़ी व पत्थरों से हमला किया। इस हमले में ओमप्रकाश की बाएं हाथ की एक अंगुली कट गई थी और उसके बेटे नरेश व सुरेश को सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरजगढ़ थानाधिकारी हेमराज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें पुलिसकर्मी राजकुमार, महेन्द्र सिंह, महेश कुमार और धर्मेन्द्र को शामिल किया गया। टीम ने साक्ष्य एकत्र कर और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी और अंततः दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उन्हें अदालत में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस के अनुसार अब अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है और केस में प्रयोग किए गए अन्य हथियारों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से ग्रामीणों में विश्वास बढ़ा है और कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!