निर्जला एकादशी पर श्रीराम परिवार ने राहगीरों को पिलाया आम पन्ना, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

चिड़ावा, 6 जून 2025: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकारों के तहत श्रीराम परिवार ने जनसेवा का पुनीत कार्य करते हुए आम पन्ना वितरण का आयोजन किया। यह सेवा कबूतर खाना स्थित शर्मा मिष्ठान भंडार के पास स्टॉल लगाकर की गई, जहां राहगीरों, बसों और अन्य वाहनों से सफर कर रहे यात्रियों को ठंडा आम पन्ना पिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान 51 किलो कच्चे आम से तैयार किया गया शीतल पेय वितरित किया गया, जिसने भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाई।

Advertisement's
Advertisement’s

श्रीराम परिवार ने सेवा कार्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा। इस दौरान प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से निषेध रहा और आम पन्ना स्टील के गिलासों में पिलाया गया, जिससे स्वच्छता और सतत पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज में प्रसारित हुआ।

सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में नवीन सोनी,पवन शर्मा नवहाल,कृष्ण स्वामी, अमित चोटियां, मनोज शर्मा, देवेंद्र वर्मा, रजनीकांत मिश्रा, विनय सोनी, मनीष शर्मा, अनमोल शर्मा नवहाल, सतनारायण वर्मा, राजेश कुमावत, नितेश जांगिड़, मनीष जांगिड़, अमित सैनी गोलू, कृष्ण डस्सा, शशिकांत कुमावत, विश्व सैनी और अनिल शर्मा सहित श्रीराम परिवार के अनेक सदस्य शामिल रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

जनसेवा और पर्यावरण के प्रति इस जागरूकता भरे प्रयास की नगरवासियों ने सराहना की और अन्य सामाजिक संगठनों के लिए इसे प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के माध्यम से श्रीराम परिवार ने समाज में यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!