समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

सूरजगढ़ में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत, पर्यावरण दिवस पर लोगों ने लिया संकल्प

सूरजगढ़, 5 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर सूरजगढ़ नगरपालिका की ओर से ऐतिहासिक शादीनाथ आश्रम तालाब परिसर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ जिला कलेक्टर रामवतार मीणा ने जल पूजा व पीपल पूजा के साथ किया।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम के दौरान रामवतार मीणा के साथ नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा सेवाराम गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, एसडीएम सुमन देवी और तहसीलदार चंद्रशेखर यादव ने संयुक्त रूप से पीपल का पौधा रोपकर वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया और उपस्थित लोगों को जल और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गोयल के नेतृत्व में वार्ड संख्या पांच के निवासियों ने लंबे समय से बंद पड़े सार्वजनिक मार्ग को खुलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं, बुहाना से आए लोगों ने तहसीलदार बजरंग लाल जाखड़ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनका स्थानांतरण करने की मांग रखी।

कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष कृष्ण सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा, सिंघाना प्रधान सरला सैनी, पंचायत समिति सदस्य सोमवीर लांबा, भाजपा नेता विकास भालोठिया, लाखु मंडल अध्यक्ष प्रमोद डैला, सिंघाना मंडल अध्यक्ष संदीप शास्त्री, शशिकांत शर्मा, संतोष कुमावत, पार्षद नरेंद्र चेजारा, पार्षद राजेंद्र सौंकरियां, राहुल जैदिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष शर्मिला डैला और पूर्व प्रधान बुहाना कृष्ण यादव सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

सूरजगढ़ थाना प्रभारी हेमराज मीणा भी मौके पर मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने सभी को जल के सदुपयोग और संरक्षण के लिए शपथ दिलाई और इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें