--प्रतिकात्मक फोटो (एआई रचित)

चिड़ावा, 3 जून 2025: राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) योजना में फर्जी मेडिकल क्लेम कर करोड़ों रुपए का भुगतान उठाने के मामले में झुंझुनू जिले के 18 प्राइवेट अस्पतालों व 21 मेडिकल स्टोर्स को ब्लैक लिस्ट किया गया है। आरजीएचएस निदेशक ने इनके हर क्लेम की जांच करने के निर्देश दिए हैं। राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार द्वारा RGHS योजना लागू की गई थी, लेकिन अब इस योजना में प्राप्त होने वाले भुगतान दावों के क्यूसीपीए सेल द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक के माध्यम से विश्लेषण करने पर यह गड़बड़ी पकड़ी गई है। करोड़ों का घोटाला सामने आने के बाद प्रदेश में करीब 275 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस रद्द किये गए थे।

Advertisement's

आरजीएचएस योजना में गलत तरीके से भुगतान उठाने वाले निजी अस्पतालों और दवा दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में झुंझुनू जिले के भी कई अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए उन्हें ब्लैक लिस्टेड किया गया है। जिले में 18 प्राइवेट अस्पतालों में सर्वाधिक अस्पताल चिड़ावा और झुंझुनूं ब्लॉक के सामने आए हैं। ब्लैक लिस्टेड किये गए इन निजी अस्पतालों में चिड़ावा के 12, झुंझुुनू के 5 और बुहाना का 1 प्राइवेट अस्पताल शामिल है। वहीं झुंझुनू के 8, चिड़ावा के 4, बुहाना व मलसीसर के 2-2, पिलानी, मंड्रेला, गुढ़ागौड़जी, नवलगढ़ और धनूरी के 1-1 दवा विक्रेता को ब्लैक लिस्ट किया गया है। आरजीएचएस निदेशक ने ब्लैक लिस्टेड किये गए हॉस्पिटल्स और मेडिकल स्टोर्स के प्रत्येक क्लेम की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

आरजीएचएस ने फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने के बाद वित्त विभाग की एआई टीम की मदद से इस पूरे घोटाले का खुलासा किया गया है। आरजीएचएस में अनियमितता को लेकर की गई कई शिकायतो के सामने आने के बाद इसकी जांच शुरू की गई। वित्त विभाग की स्पेशल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई सेल ने दो महीने के दौरान इन अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स के रिकाॅर्ड व क्लेम की जांच शुरू की। जांच के दौरान इन अस्पतालों के द्वारा फर्जी इलाज करने, अपात्र का सरकारी कर्मचारी के नाम पर ट्रीटमेंट करने, बिना जरूरत के दवाओं के बिल जेनरेट करने व गैर जरूरी जांच के नाम पर क्लेम उठाने के मामले मिले। इसमें मरीज की मेडिकल हिस्ट्री की जांच भी की गई।

जिले के चिकित्सा विभाग के अधिकारी जयपुर से ही पूरे मामले की जांच होने की बात कह रहे हैं। आरजीएचएस ऑडिट टीम की रिपोर्ट के बाद जिले के 21 मेडिकल संस्थानों पर कार्रवाई हुई है।

Advertisement's
Advertisement’s

फर्जीवाड़े में सर्वाधिक चिड़ावा ब्लॉक के हॉस्पिटल शामिल

जिन प्राइवेट अस्पतालों को ब्लैक लिस्ट किया गया है, उनमें सर्वाधिक अस्पताल चिड़ावा ब्लॉक के हैं। जिनमें चिड़ावा के जयपुर हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर, श्री रासमित्रा आयुर्वेद चिकित्सालय, प्रखर हॉस्पिटल, केशरदेव मेमोरियल हॉस्पिटल, डीसीएम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सहित 12 अस्पताल शामिल हैं। इसके साथ झुंझुनूं के आक्सफोर्ड हॉस्पिटल, डॉ. तेतरवाल एपेक्स हॉस्पिटल, धनकड़ हॉस्पिटल और आस्था अस्पताल तथा बुहाना के बीडीएम हास्पिटल पर कार्रवाई करते हुए इन्हें आरजीएच एस योजना में ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।

जानिए क्या कहना है अधिकारियों का

आरजीएचएस में ब्लैक लिस्ट किए गए प्राइवेट अस्पतालों व मेडिकल स्टोर की सूची आई है। ये पूरी कार्रवाई आरजीएचएस मुख्यालय से हुई है। जिले में इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।

डॉ. छोटेलाल गुर्जर, सीएमएचओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!