चिड़ावा, 3 जून 2025: वार्ड संख्या 24 में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के देवगढ़ वाला बालाजी मंदिर में लड्डू का भोग लगाकर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने ट्यूबवेल का विधिवत उद्घाटन किया। स्वस्तिक मंडल उपाध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा उद्घाटन स्थल पर स्वस्तिक चिन्ह बनाकर शुभारंभ को मंगलमय बनाया गया।

Advertisement's

पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित भगेरिया और नगर पालिका पार्षद अंकित भगेरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके साथ ही नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा और जिला महामंत्री राजेश दहिया को भी अभिनंदन स्वरूप पुष्पगुच्छ भेंट किए गए।

कार्यक्रम में सत्येंद्र कौशिक, मुकेश खंडेलवाल, मुकेश जलिंद्रा, राजेश वेद, विष्णु निर्मल, पूर्व पार्षद महेंद्र कुमावत, संदीप पाटिल, सुरेश दर्जी, पवन ट्रेलर, विक्रम ट्रेलर, शंकर बका, प्रकाश रोहिल्ला, श्यामसुंदर शर्मा, राजेश कुमावत, आशीष तमाड़ायत, ओमप्रकाश रोहिल्ला, कीसन रोहिल्ला, सुनील छिपी, बंटी मोदी, अमित कुठाणिया, शशिकांत कुठाणिया, रोहित केडिया, बंटी टेलर, विमल ट्रेलर, लाला शर्मा, सेंटी पडा, राजू मोदी, पुष्कर बजाज, सोनू भगेरिया, नीरज, मोहित भगेरिया, बबलू शेख, राजेश जोशी, विकास वेद, पीयूष, राम भरोसा, रोहित सैनी और आशीष भगेरिया सहित वार्ड के अनेक नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में शहर कोतवाल आसाराम गुर्जर भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उपस्थित नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्यूबवेल के सुचारू संचालन की कामना करते हुए क्षेत्र की जनसुविधा में इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

बताया गया कि यह ट्यूबवेल वार्ड संख्या 24 के साथ ही समीपवर्ती दो अन्य वार्डों को भी लाभान्वित करेगा, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से चल रही जलापूर्ति संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय निवासियों का सक्रिय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!