पिलानी, 30 मई 2025: बिरला तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान, पिलानी में शुक्रवार को फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह “अभ्युदय-2025” का आयोजन किया गया। इस भावनात्मक अवसर पर संस्थान परिसर में विद्यार्थियों के बीच उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान निदेशक बीके राउत थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकेबीआईइटी प्राचार्य अनिल शर्मा, बीकेबीआईएचई प्राचार्य विपिन कुमार और बीटीटीआई आईटीआई प्राचार्य कैप्टेन जेपी सिंह उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य मनोज कुमार गौड़ ने की।

विदाई समारोह में जूनियर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। डांस, गायन, और मंचीय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण फाइनल ईयर विद्यार्थियों की रैंप वॉक रही, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मंच पर प्रस्तुति दी।

रैंप वॉक के आधार पर सौरभ को मिस्टर फेयरवेल और श्रैया को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं अभिषेक को मिस्टर हैंडसम और तनिषा को मिस चार्मिंग के खिताब से नवाजा गया। सभी विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisement's
Advertisement’s

निदेशक बीके राउत ने फाइनल ईयर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन में परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संस्थान को अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और उन्हें विश्वास है कि ये युवा भविष्य में समाज और राष्ट्र की सेवा में योगदान देंगे।

इस अवसर पर उपप्राचार्य निरंजन शर्मा, विभागाध्यक्ष शेरसिंह, नितेश कोठारी, प्रशांत अग्रवाल सहित कई शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का समापन सामूहिक फोटो और स्मृतियों के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!