जयपुर, 30 मई 2025: राजस्थान सरकार द्वारा जारी आदेश के क्रम में पवन मावंडिया ने आज “राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग” में सदस्य पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

Advertisement's
Advertisement’s

राज्य सरकार के आदेश संख्या एफ.11(राज.नि.)/बीसी/सामाजिक न्याय/2025/33839, दिनांक 09 मई 2025 के तहत पवन मावंडिया को आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया था। इसके अनुपालन में उन्होंने 30 मई को कार्यभार संभालने की विधिवत सूचना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर को प्रस्तुत की है।

कार्यभार ग्रहण की जानकारी संबंधित उच्चाधिकारियों व विभागों को सूचनार्थ व आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है, जिनमें प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव, संबंधित मंत्रीगण एवं विभागाध्यक्ष सम्मिलित हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

पवन मावंडिया के कार्यभार ग्रहण के बाद आयोग के कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। सामाजिक न्याय क्षेत्र से जुड़े वर्गों ने इस मनोनयन को स्वागतयोग्य बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!