Wednesday, March 18, 2026
Homeचिड़ावागौपालन निदेशक ने चिड़ावा स्थित श्री कृष्ण गौशाला का किया निरीक्षण, गर्मी...

गौपालन निदेशक ने चिड़ावा स्थित श्री कृष्ण गौशाला का किया निरीक्षण, गर्मी में गौवंश के लिए फोगर सिस्टम को सराहा, चिकित्सा सेवाओं पर भी की चर्चा

चिड़ावा (झुंझुनूं): राजस्थान गौपालन विभाग के निदेशक प्रहलाद नागा ने बुधवार को चिड़ावा की प्रतिष्ठित श्री कृष्ण गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में साफ-सफाई, चारे की उपलब्धता, जल प्रबंधन और पशु आहार की गुणवत्ता की गहनता से जांच की और व्यवस्थाओं पर संतोष प्रकट किया।

निरीक्षण के समय निदेशक ने गौशाला में स्थापित आधुनिक फोगर सिस्टम को विशेष रूप से उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की तकनीक गौवंश के लिए राहतकारी है और अन्य गौशालाओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान गौशाला समिति के व्यवस्थापक सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल भीमराजका, उप-मंत्री नरोत्तम मोदी, सदस्य सत्येंद्र कौशिक, उमेश चौधरी, संदीप मालानी और अध्यक्ष परस राम सूरजगढ़िया मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने निदेशक का पारंपरिक रूप से स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश सिंगला भी मौजूद रहे। उन्होंने निदेशक के साथ मिलकर गौवंश की चिकित्सा सेवाओं, उनकी देखभाल और कल्याण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। निदेशक ने संस्था की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे अन्य गौशालाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

निरीक्षण के अंत में उन्होंने व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए सुझाव दिए कि आने वाले समय में गौशाला को और अधिक आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सुसज्जित बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!