आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, 6 साल के लिए निष्कासित

पटना, बिहार: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को लेकर एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया है। लालू यादव ने इस फैसले की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि तेजप्रताप की गतिविधियां पार्टी के नैतिक मूल्यों और पारिवारिक मर्यादाओं के विरुद्ध हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

लालू यादव का कड़ा संदेश: ‘अब परिवार और पार्टी में कोई भूमिका नहीं’

लालू यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा:

“निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।”

इस कठोर फैसले में पारिवारिक दूरी के साथ-साथ संगठनात्मक स्तर पर भी तेजप्रताप यादव को पूर्ण रूप से अलग-थलग कर दिया गया है

तेजप्रताप के रिलेशनशिप की घोषणा बनी विवाद का कारण?

बताया जा रहा है कि तेजप्रताप यादव ने शनिवार, 25 मई को सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप की जानकारी दी थी। उन्होंने दावा किया कि वह पिछले 12 वर्षों से एक युवती के साथ रिश्ते में हैं, और इस रिश्ते को अब सार्वजनिक कर रहे हैं। तेजप्रताप ने अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर साझा करते हुए लिखा:

“मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं। इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हूं आप लोग मेरी बात समझेंगे।”

Advertisement's
Advertisement’s

तेजप्रताप की इस घोषणा के कुछ ही घंटों बाद लालू यादव का निर्णय सामने आया, जिससे साफ है कि पार्टी और परिवार इस कदम से असहज हुए हैं।

तेजप्रताप की सफाई: ‘मेरे सोशल मीडिया अकाउंट को हैक किया गया’

मामले के तूल पकड़ने पर तेजप्रताप यादव ने सफाई दी कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक किया गया है और तस्वीरों को एडिट कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा:

“मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक एवं मेरे तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवारवालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें।”

2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी शादी, अब कोर्ट में तलाक का मामला लंबित

गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव ने 2018 में आरजेडी नेता चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से विवाह किया था। हालांकि, यह वैवाहिक संबंध कुछ ही महीनों में विवादों में घिर गया और दोनों के बीच मतभेद उत्पन्न हो गए। मामला अभी तलाक की कानूनी प्रक्रिया में लंबित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!