Thursday, April 2, 2026
Homeपिलानीपिलानी में महाराणा प्रताप के होर्डिंग को उखाड़ा: करणी सेना ने दी...

पिलानी में महाराणा प्रताप के होर्डिंग को उखाड़ा: करणी सेना ने दी आन्दोलन की चेतावनी, जिला कलेक्टर व एसपी को मंगलवार को सौंपेंगे ज्ञापन

पिलानी, 19 मई: झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में महाराणा प्रताप के होर्डिंग को अज्ञात लोगों ने उखाड़ दिया, जिसके बाद लोगों में आक्रोश है। शहर के लोहारू-चिड़ावा बाईपास स्थित सर्किल पर 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकाली गई तिरंगा रैली के दौरान बाईपास सर्किल पर ये होर्डिंग लगाया गया था, जिसे सोमवार शाम उखाड़ दिया गया।

तिरंगा यात्रा की संयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य समुंदर सिंह छापड़ा ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब असामाजिक तत्वों द्वारा यह हरकत की गई है। इससे पहले भी गत वर्ष इसी जगह महाराणा प्रताप की तस्वीर लगाई गई थी, जिसे भी उखाड़ कर फेंक दिया गया था। सोमवार को एक बार फिर उसी घटनाक्रम की पुनरावृत्ति हुई है। समुंदर सिंह छापड़ा ने बताया कि तिरंगा रैली के दौरान इस सर्किल का नाम “महाराणा प्रताप चौक” रखने की मांग की गई थी, जिसका स्थानीय स्तर पर ही कुछ लोग विरोध कर रहे हैं।

घटना पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताता है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। करणी सेना ने स्पष्ट किया कि महाराणा प्रताप हमारे स्वाभिमान और सम्मान के प्रतीक हैं, और उनके अपमान को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता।

करणी सेना कार्यकर्ताओं ने देर शाम फिर से सर्किल पर महाराणा प्रताप की तस्वीर के होर्डिंग लगाए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, लेकिन सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों ने संयम बनाए रखने की अपील की है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!