सेना के जवान मदन सिंह गुर्जर का जम्मू ड्यूटी के दौरान निधन, बेसरड़ा के जवान की पार्थिव देह कल पहुंचेगी गांव, ससम्मान होगा अंतिम संस्कार

झुंझुनूं, 17 मई 2025: जिले के खेतड़ी क्षेत्र के मेहाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बेसरड़ा गांव के सेना के जवान मदन सिंह गुर्जर का जम्मू में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वे 20 सी बटालियन, दी ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में तैनात थे और फिलहाल जम्मू में अपनी सेवा दे रहे थे।

Advertisement's
Advertisement’s

जवान मदन सिंह गुर्जर के निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों में गहरा दुःख व्याप्त है। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार जवान की पार्थिव देह कल दिल्ली से मेहाड़ा थाना पहुंचेगी, जिसके बाद उसे उनके पैतृक गांव बेसरड़ा लाया जाएगा।

दोपहर के समय गांव में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर भी अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सेना के जवान अंतिम संस्कार में ससम्मान व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जुटे हुए हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

मदन सिंह गुर्जर का सेना में सेवा करना गांव और क्षेत्र के लिए गौरव की बात रही है। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!