पिलानी क्षेत्र के भगीना गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

पिलानी, 16 मई 2025: निकटवर्ती गांव भगीना में शुक्रवार रात एक युवक की सोते समय कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान भगीना निवासी दलीप स्वामी (उम्र 30) के रूप में हुई है। दलीप बेंगलुरु और दिल्ली में पैकर्स एंड मूवर्स का कार्य करता था और कुछ दिनों से गांव आया हुआ था।

Advertisement's
Advertisement’s

घटना रात लगभग डेढ़ बजे की है, जब वह अपने घर में सो रहा था। उसी दौरान उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। वारदात के समय उसकी मां भी घर में मौजूद थी। चीख-पुकार सुनकर जब मां ने बाहर आकर देखा तो दलीप पर उसका पड़ोसी यूवक कुल्हाड़ी से वार कर रहा था। मां ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह लगातार वार करता रहा।

दलीप की मां ने हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले आशीष शर्मा पर लगाया है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। दलीप और आशीष पुराने दोस्त बताए जा रहे हैं। गांववालों के अनुसार शुक्रवार दिन में भी दोनों साथ देखे गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डिप्टी विकास धींधवाल व सीआई रणजीत सिंह सेवदा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में तीन साल पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है, हालांकि कुछ लोग इस वारदात को अवैध संबंधों से भी जोड़ रहे हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!