Saturday, February 14, 2026
Homeदेशभीषण सड़क हादसा: रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर ट्रेलर-माजदा की टक्कर में 14 की...

भीषण सड़क हादसा: रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर ट्रेलर-माजदा की टक्कर में 14 की मौत, 30 से अधिक घायल

रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा ग्राम चटौद के ग्रामीणों से भरे एक स्वराज माजदा वाहन और तेज रफ्तार ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। मृतकों में महिलाएं और एक वर्ष से कम उम्र का मासूम बच्चा भी शामिल है।

Advertisement's
Advertisement’s

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सारागांव के पास तब हुआ जब तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग मौके पर ही दम तोड़ बैठे

शादी समारोह से लौट रहे थे लोग

घटना के समय माजदा वाहन में 50 से अधिक ग्रामीण सवार थे, जो ग्राम चटौद में आयोजित विवाह उपरांत ‘छट्ठी’ समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। देर रात लौटते वक्त सभी लोग खुशियों में डूबे थे, लेकिन एक पल में यह खुशी मातम में बदल गई।

Advertisement's
Advertisement’s

घटनास्थल पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद पूरा घटनास्थल चीख-पुकार से गूंज उठा। कई लोग माजदा में फंस गए थे। मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस बल ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कटर मशीन की मदद से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया।

घायलों की स्थिति

सभी घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां से गंभीर घायलों को रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में उपचार दिया जा रहा है

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!