अमरसिंहपुरा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ग्रामीणों ने विधायक से की उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी की मांग

पिलानी, 9 मई 2025: पिलानी विधानसभा क्षेत्र के गांव अमरसिंहपुरा के ग्रामीणों ने अपने गांव में लंबे समय से जारी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय विधायक पितराम सिंह काला से हस्तक्षेप की मांग की है। गांव में ना तो कोई उप स्वास्थ्य केंद्र है और ना ही आंगनबाड़ी केंद्र, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement's
Advertisement’s

गांव की एकमात्र धर्मशाला भी जर्जर हालत में है, जिसकी मरम्मत की आवश्यकता वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जनसंख्या के अनुसार अमरसिंहपुरा को अब तक इन बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जाना चाहिए था, लेकिन बार-बार प्रयासों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इस संबंध में युवा नेता कुलदीप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों सूबेदार इन्द्र सिंह शेखावत, महावीर सिंह शेखावत, चंदगी राम प्रजापत, मूलचंद भगत, लक्ष्मण सिंह, जगरूप सिंह, पृथ्वी सिंह प्रजापत, सत्यवान, रामेश्वर वकील और जगदीश राम मेघवाल ने यह मांग उठाई है।

Advertisement's
Advertisement’s

ग्रामीणों ने पिलानी विधायक पितराम सिंह काला से आग्रह किया है कि अमरसिंहपुरा में एक उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना की जाए, जिससे लोगों को चिकित्सा और पोषण संबंधी सहायता गांव में ही मिल सके। साथ ही, धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए भी बजट स्वीकृत किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!