समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर किया मिसाइल हमला, एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही किया नाकाम

अमृतसर, पंजाब: पाकिस्तान की एक और कायराना हरकत को भारत ने समय रहते नाकाम कर दिया। पंजाब के अमृतसर जिले में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा दागी गई मिसाइल को भारतीय वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) ने हवा में ही मार गिराया। अमृतसर पुलिस के अनुसार, मिसाइल के प्रमुख हिस्से मक्खनविंडी गांव के नजदीक गिरे, जिन्हें निष्क्रिय कर वहीं सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया जा रहा है।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। चारों ओर मिट्टी की बोरियां लगाई जा रही हैं और ट्रैक्टरों से लाकर मिट्टी को कट्टों में भरकर मिसाइल के टुकड़ों को सुरक्षित तरीके से ढका जा रहा है। सेना और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखलाया पाकिस्तान

भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंक का गढ़ बने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसकर एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया।

भारतीय वायुसेना और थलसेना ने संयुक्त रूप से स्कैल्प डीप-स्ट्राइक क्रूज मिसाइलें, हैमर स्मार्ट वेपन सिस्टम, गाइडेड बम किट और एक्सकैलिबर गोला-बारूद दागने वाली एम777 होवित्जर तोपों का प्रयोग किया, जिससे सीमापार स्थित आतंकियों के अड्डों पर सटीक और विध्वंसक हमला किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

सीमा पर बढ़ रही गोलीबारी, नागरिकों को बनाया जा रहा निशाना

पाकिस्तान की बौखलाहट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से ही पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार गोलीबारी की जा रही है। पुंछ, राजौरी और कुपवाड़ा जिलों में पाकिस्तान की फायरिंग में अब तक 13 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 44 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन सभी का इलाज विभिन्न सैन्य और नागरिक अस्पतालों में जारी है।

Leave a comment

error: Content is protected !!