चिड़ावा, 4 मई 2025: राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का रविवार को झुंझुनूं जिले के देवरोड़ गांव पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। राठौड़ पिलानी के मोरवा गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद देवरोड़ पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

Advertisement's
Advertisement’s

राठौड़ के साथ पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी का भी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और नारों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जिन्होंने प्रदेश नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था जताई और क्षेत्रीय मुद्दों को खुलकर सामने रखा।

स्वागत समारोह में जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति रही। इनमें सुभाष शर्मा, बीरमा संदीप रायला, कुलदीप (पूर्व सरपंच), सुरेश जलिन्द्रा, सुनील पुनिया, धर्मेंद्र गुड्डू नेहरा, रामवतार कुलहरी, विष्णु शर्मा, सुभाष योगी, संजय बांगड़वा, पवन पुनिया, नवीन ठोलिया, महेंद्र मोदी, सुभाष डूडी, मनीष धाभाई, नीतिराज सिंह शेखावत (पूर्व सरपंच), अजय शर्मा, फारूक मंड्रेला, जितेंद्र शेखावत, महावीर शेखावत, रामदेव (उपसरपंच), हंसराज (पूर्व सरपंच), नाहर सिंह, उदमी राम और राजवीर भूकर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Advertisement's
Advertisement’s

इस दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष स्थानीय समस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर सुझाव भी प्रस्तुत किए। नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन कार्यकर्ताओं के आभार प्रदर्शन और भविष्य में सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!