भैरव जी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चिड़ावा, 4 मई 2025: किशोरपुरा स्थित भैरव जी मंदिर प्रांगण में आज स्व. नाहर सिंह डारा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीना श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वर्गीय डारा जी की पुण्य स्मृति में श्रद्धालुओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन मूल्यों को याद किया।

Advertisement's
Advertisement’s

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल

इस अवसर पर स्व. नाहर सिंह डारा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ परिवारजनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। मंदिर परिसर में 11 पौधे रोपे गए, जिनकी नियमित सिंचाई के लिए 200 फीट लंबी पानी की पाइप भी भेंट की गई। यह पाइप भैरव मंदिर में लगाए गए पौधों की देखभाल हेतु उपयोग में लाई जाएगी।

पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे गए। यह कदम न केवल जीवदया का संदेश देता है, बल्कि स्व. नाहर सिंह डारा जी के करुणा व सेवा भावना से परिपूर्ण व्यक्तित्व को भी दर्शाता है।

श्रद्धालुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व परिजन उपस्थित रहे। सभी ने स्व. डारा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, सामाजिक सेवाभाव और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को याद किया।

Advertisement's
Advertisement’s

उपस्थित गणमान्यजन

कार्यक्रम में शेर सिंह डारा, राजेश डारा, रिशाल डारा, महेश डारा, अजय डारा, संजय मीणा, जयसिंह मीणा, जितेश, जितेंद्र, धर्मेन्द्र वर्मा, ओमप्रकाश, नवीन डारा, महेंद्र डारा, मंदरूप डारा, पृथ्वी, कालू, विकास डारा, मुकेश डारा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!