चिड़ावा, 3 मई 2025: वार्ड नंबर 3 निवासी कांता सैनी ने हाल ही में RPSC द्वारा आयोजित कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर (राजनीति विज्ञान) परीक्षा में 29वीं रैंक प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कांता ने अपनी इस सफलता का श्रेय कठोर परिश्रम, निरंतर अभ्यास और परिवार के सहयोग को दिया है।

Advertisement's
Advertisement’s

कांता, शंकर लाल सैनी और द्रोपती देवी की पुत्री हैं। उन्होंने बताया कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता और केवल समर्पण एवं मेहनत से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अपनी सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए माता-पिता, पति, भाई-बहन, शिक्षकों और मित्रों के प्रति आभार जताया।

कांता की आरंभिक शिक्षा चिड़ावा के डालमिया बालिका स्कूल में हुई। उनका पहला चयन वर्ष 2012 में सेकेंड ग्रेड शिक्षक के रूप में हुआ था। इसके बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए 2017 में फर्स्ट ग्रेड राजनीति विज्ञान में चयन प्राप्त किया। वर्तमान में वे दादिया सांगानेर, जयपुर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत हैं।

कांता की शादी आनंद सैनी से हुई है, जो जयपुर में प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में कार्यरत हैं। आनंद, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी के छोटे भाई हैं। कांता भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सैनी की छोटी बहन हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

कॉलेज लेवल पर असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उनका चयन न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवार, समाज और शिक्षा जगत के लिए भी गर्व की बात है। कांता की यह उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है, जो शिक्षा को अपना लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!