चिड़ावा, 30 अप्रैल 2025: ब्रह्म चैतन्य संस्थान में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की प्रतिमा विधिपूर्वक स्थापित की गई। संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र ने बताया कि आचार्य राधेश्याम शर्मा ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मूर्ति स्थापना का कार्य संपन्न कराया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मधु शर्मा और रविकांत शर्मा मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने मूर्ति स्थापना में हिस्सा लिया।

कल होगा मूर्ति अनावरण और प्रतिभा सम्मान समारोह
रामगोपाल मिश्र ने आगे जानकारी दी कि गुरुवार शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच द्वारा भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इसके पश्चात विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। शाम 7 बजकर 15 मिनट पर संस्थान में सामूहिक स्वरुचि भोज (प्रसाद) का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी विप्र बंधुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।
गणमान्य विप्रजन रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में ब्रह्म चैतन्य संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र, पूर्व पार्षद मधु शर्मा, रविकांत शर्मा, राधेश्याम डुमोली, हुक्मीचंद लाम्बीवाला, संस्थान महामंत्री सुरेश शर्मा, सत्येंद्र कौशिक, पृथ्वीराज शर्मा, प्रमोद अरडावतिया, प्रमोद शर्मा ओजटू, सुशील पदमपुरिया, राजेंद्र शर्मा, विनोद लाम्बीवाल, अतुल मिश्र, पवन शर्मा नवहाल, दीपक कौशिक, अशोक अरड़ावतिया, हुकमीचंद ढाणीवाला, मनोहर लाल अरडावतिया, सुभाष पांडे, रजनीकांत मिश्र, जितेंद्र चोटिया, अभिषेक बजाज, राजकुमार कौशिक, मनीष शर्मा, नवनीत शर्मा, विवेक शर्मा, अजय महमिया, रामवतार शर्मा, चंद्रशेखर बागड़ी, नरेश भारद्वाज, जितेन्द्र शर्मा, लक्ष्मीकांत निर्मल, पवन शर्मा और संदीप शर्मा, संजय वैद्य सहित बड़ी संख्या में विप्र समुदाय के लोग मौजूद रहे।

प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के चरणों में फूल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मुख्य यजमान रविकांत शर्मा ने सभी को प्रसाद वितरित किया।