पिलानी, 26 अप्रैल 2025: पहलगाम अटैक के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा रविवार को पिलानी में बाजार बन्द का आह्वान किया गया है। बन्द को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने आज विभिन्न व्यापार संघों से बात की और सभी व्यापारियों से बन्द को समर्थन देने की अपील की है। बन्द को लेकर विश्व हिन्दू परिषद की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी, बजरंग दल सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

Advertisement's
Advertisement’s

विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री विनोद जांगिड़ ने बताया कि पहलगाम अटैक देश की अस्मिता पर चोट की तरह है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को देश लम्बे समय से झेल रहा है, और इसमें हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पहलगाम की बैसरन घाटी में भी दहशतगर्दों ने 28 पर्यटकों को मौत के घाट उतार डाला, जो देश के विभिन्न प्रांतों से अपने परिवार के साथ वहां घूमने गए थे। इस घटना के बाद देश में भारी आक्रोश है, और इस तरह की आतंकी घटनाओं को अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

आतंकी घटना के विरोध में आज विश्व हिन्दू परिषद की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने बन्द की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही शहर के वस्त्र व्यापार संघ, हार्डवेयर व्यापार संघ, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापार संघ, फुटवियर व्यापार संघ, बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर व्यापार संघ सहित अन्य व्यापार संघों के पदाधिकारियों को बन्द की सूचना देते हुए रविवार को आहूत पिलानी बाजार बन्द को समर्थन देने की अपील की गई।

परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजिकल लैब जैसे आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बन्द से मुक्त रखा गया है। इस दौरान सुबह 8:30 बजे बड़ चौक पर पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सभी मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

Advertisement's
Advertisement’s

बन्द की तैयारियों को लेकर आयोजित विश्व हिन्दू परिषद की विशेष बैठक में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत, डॉ सुरेश शर्मा, मुनेंद्र सिंह, शिवलाल वर्मा, अशोक सैन, अरविंद सैनी, दीपक सैनी, राजेंद्र वर्मा, मधुसूदन रूंगटा, कन्हैयालाल जांगिड़, कपिल जांगिड़, बलवान बांगड़वा, राकेश चोटिया, संजय स्वामी, रतन स्वामी, जीतू राजपूत, दीपक सोनी, मुकेश चोटिया, भवानी सिंह, चतर सिंह, रोहित रूंगटा, भगत सिंह, शेर सिंह, राजकुमार गुवारीया आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!