राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सचिन पायलट ने कहा कि कहा बीजेपी के लोकल लीडरशिप में दम नहीं है।

टोंक में मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि बीजेपी नेतृत्व अब चिंता कर रहा है। क्योंकि बीजेपी की लोकल लीडरशिप के कैंपन में दम  नही  रहा है। इसलिए राजस्थान में दिल्ली के नेता आ रहे है। सब मंत्री-संतरी प्रधानमंत्री भी आ रहे हैं। फिर भी जनता का कोई रेस्पॉन्स उन्हें नही मिल रहा है। पायलट ने कहा कि कहा मुझे पूरा विश्वास है, पब्लिक पर पूरा भरोसा है इस बार फिर कांग्रेस पार्टी की राजस्थान में सरकार बनेगी।

निर्वाचन विभाग सख़्त कार्रवाई करेगा

मध्यप्रदेश में चुनाव के दौरान हिंसा की खबरों पर सचिन पायलट ने कहा कि निर्वाचन विभाग सख़्त कार्रवाई करेगा, शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव होना चाहिए, लोकतंत्र हमारे देश मे एक पर्व की तरह होता है, सबको अधिकार है वोट डालने का, शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो, हार-जीत जनता तय करती है। हिंसा की कोई जगह नही है,हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए, कहा में उम्मीद करता हूं। राजस्थान में बहुत अच्छे माहौल में चुनाव संपन्न होंगे।

स्त्रोत – Live Hindustan न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!