सिंघाना, 17 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित खेलो इंडिया पंचक सलाट नेशनल महिला सब जूनियर प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले के सिंघाना कस्बे की आठवीं कक्षा की छात्रा चारु पुत्री विजेंद्र खोवाल ने शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान सहित जिले का नाम गौरवान्वित किया। उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के उपलक्ष्य में सिंघाना स्थित गीता भवन में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय पांडे रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय पांडे (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में पंचायत समिति सदस्य शकुंतला यादव, अमिता वत्स तथा सज्जन यादव उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता एडवोकेट जगदीश प्रसाद ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।

ऑल इंडिया स्तर पर राज्यों की बेटियों को पछाड़ा

कोच अभिषेक ने बताया कि चारु ने ऑल इंडिया लेवल की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मात दी। उनकी मेहनत और लगन के परिणामस्वरूप उन्होंने बेस्ट 12 में स्थान प्राप्त किया, जिससे न केवल सिंघाना बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन हुआ।

परिवार और समाज से मिला भरपूर आशीर्वाद

चारु की इस उपलब्धि पर उनके दादा विनोद कुमार और दादी सावित्री देवी ने बेटी को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समाज के अन्य लोगों ने भी बेटी को प्रेरणास्रोत बताते हुए उसके संघर्ष और समर्पण की सराहना की।

Advertisement's
Advertisement’s

स्वागत समारोह में उमड़ा जनसैलाब

स्वागत समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम, ओमप्रकाश नेहरा, गुड्डू जांगिड़, प्रताप, भूदेव, अमित कुमार, उत्तम जांगिड़, प्रवेंद्र स्वामी, भंवर राजोरा और संतोष सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने चारु के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसके जुनून की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!