बनगोठड़ी खुर्द को अलग पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जनसुनवाई में उठाई आवाज

झुंझुनूं, 17 अप्रैल 2025: झुंझुनूं जिले की ग्राम पंचायत बनगोठड़ी कला के अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्राम बनगोठड़ी खुर्द को अलग पंचायत बनाए जाने की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर अपनी आवाज बुलंद की। बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में हिस्सा लिया और एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने ग्राम को पृथक पंचायत का दर्जा देने की मांग की।

Advertisement's

जनसंख्या के आधार पर पंचायत गठन की मांग

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम बनगोठड़ी खुर्द की जनसंख्या 2840 है, जो कि एक पृथक पंचायत बनाए जाने के लिए पर्याप्त मापदंडों को पूरा करती है। बावजूद इसके, आज तक इस ग्राम को स्वतंत्र पंचायत का दर्जा नहीं दिया गया, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि इतने वर्षों से मांग उठाए जाने के बावजूद इस पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिला मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रमुख ग्रामीणों ने उठाई आवाज

इस विरोध और ज्ञापन अभियान में क्षेत्र के कई प्रमुख ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। इनमें प्रमुख रूप से:

  • समाजसेवक सूरजभान सिंह पुनिया
  • पवन कुमार पुनिया
  • मास्टर सत्यवीर
  • थानेदार सूरतसिंह धनखड़
  • राजेश कुमार पुनिया
  • फौजी भूपसिंह धनखड़
  • सरपंच राजीव मेघवाल
  • बीडीसी सदस्य सुरेंद्र मेघवाल
  • सत्यवीर धनखड़

के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पंचायत गठन की आवश्यकता को न्यायसंगत और जनहित से जुड़ा विषय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!