चिड़ावा नगरपालिका ईओ रोहित मील को नवसृजित मंड्रेला नगरपालिका के ईओ पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश

चिड़ावा, 17 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए झुंझुनू जिले की मंड्रेला ग्राम पंचायत को नगरपालिका में क्रमोन्नत किए जाने की घोषणा की गई थी। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक प 10(नपा) गठन/डीएलबी/25/8090/ दिनांक 27/05/2025 की पालना के क्रम में आज मंड्रेला नगरपालिका में कार्य संचालन व्यवस्था निर्धारित करने हेतु अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

Advertisement's

जिला कलेक्टर रामावतार मीणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार चिड़ावा नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी रोहित मील को मंड्रेला नगरपालिका के ईओ पद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

चिड़ावा नगरपालिका ईओ रोहित मील को नवसृजित मंड्रेला नगरपालिका के ईओ पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश

साथ ही चिड़ावा नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता आकाश कुमार तथा चिड़ावा नगरपालिका के ही कनिष्ठ सहायक आकाश को भी अपने कार्य के साथ मंड्रेला नगरपालिका के कार्य संपादित करने का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

जिला कलेक्टर द्वारा कार्य व्यवस्था हेतु जारी इस आदेश के बाद अब मंड्रेला नगरपालिका में स्थानीय लोगों के काम विधिवत संपादित हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!