भाजपा स्थापना दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत चिड़ावा अस्पताल का निरीक्षण, फिजीशियन-रेडियोलॉजिस्ट की कमी और आरओ जल समस्या पर जताई चिंता

चिड़ावा, 16 अप्रैल 2025: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे स्थापना दिवस साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज उप जिला अस्पताल चिड़ावा का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर के नेतृत्व में किया गया, जिसका समायोजन पार्षद अंकित भगेरिया और विनय सोनी द्वारा किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया और पीएमओ डॉ. सुमनलता कटेवा से अस्पताल की प्रमुख समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में सामने आया कि अस्पताल में पिछले लंबे समय से फिजीशियन और रेडियोलॉजिस्ट की कमी बनी हुई है, जिससे मरीजों को उचित समय पर चिकित्सकीय सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके अलावा, अस्पताल में स्वच्छ एवं फ़िल्टर जल की भी समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद अंकित भगेरिया ने स्वयं के स्तर पर अस्पताल में आरओ फ़िल्टर लगवाने की घोषणा की, जिससे आने वाले दिनों में स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर के साथ-साथ पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, मदन डारा, पार्षद अंकित भगेरिया, विनय सोनी, पवन शर्मा, राजेश वर्मा, अमित चोटिया, अमित सैनी, ख्याति केडिया, उमा शर्मा, पीयूष बाच्छुका, संदीप अरडावतीया, इशू भगेरिया सहित अनेक कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!