समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

पिलानी में डॉ अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे भाजपा कार्यकर्ता

पिलानी, 13 अप्रैल 2025: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आज पिलानी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचवटी के पास डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक स्थल की साफ सफाई की, जिसके बाद शाम को दीपक जला कर डॉ आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

Advertisement's
Advertisement’s

भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत ने बताया कि डॉ आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे उनके प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को संविधान का प्रारूप पढ़ कर सुनाया जाएगा।

ये रहे मौजूद

प्रतिमा स्थल पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत, मुरली मनोहर शर्मा, डॉ. आरपी पारीक, अमीलाल देवरोड़, नरेंद्र सिंह राठौड़, कैलाश डाडा, सुरेंद्र सोनी, विक्रम रोहिल, निशांत पापटान, सुरेंद्र कौशिक, सिकंदर देवना, सरोज श्योराण, अनिता जांगिड़, उर्मिला जांगिड़, सुभाष सैनी, ओम प्रकाश सैनी, गोविंद सारवान, भंवरलाल आलड़िया, मनोज कुमार डाबड़ीवाल, अजीत श्योराण, धर्मेंद्र नेहरा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, सुरेश सैनी, प्रदीप योगी, पवन कुमार, सुशील कुमावत, राजेश राठौड़, आसाराम गुर्जर, महेंद्र माटोलिया, अजय शर्मा, मधुसूदन शाह, नीरज शर्मा, विक्रम शेखावत, मुकेश अग्रवाल, मुन्ना राजोरिया, दीपक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें