सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र को पानी के 3.65 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

विधायक श्रवण कुमार ने डीएमएफटी मद से 60 से अधिक कार्यों की दी स्वीकृति

सूरजगढ़, 10 अप्रैल 2025: सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या के समाधान के लिए विधायक श्रवण कुमार द्वारा डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से 3 करोड़ 65 लाख 56 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों में बोरवेल, ट्यूबवेल, पानी की टंकियों का निर्माण, पाइपलाइन बिछाने और मोटर-स्टार्टर की मरम्मत एवं स्थापना जैसे कार्य शामिल हैं।

Advertisement's

सूरजगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम इस्लामपुर, झारोड़ा, माकड़ों, जाखोद, झांझा, थली, ढांढोत कलां, भोदन, सोहली, अगवाना खुर्द, उरीकी, चौराड़ी अगुनी, बामनवास, शाहपुर, मोई पुरानी, किढ़वाना, श्यामपुरा मैनाना, माई सद्दा, बडसरी का बास, निहालोठ, लोटिया, सांवलोद, ठोठवाल, पुहानिया, मैनाना, भिर्र, कानसिंहपुरा, गादली, नावता की ढाणी, रायली, डुमोली, बोड़िया कुआ धुलवा, जीवनसर, उदामंडी, भूरीवास, ढाणी भालोठ, मेघपुर, खटोटी, रसुलपुर अहिरान, तालाब के पास गादली, लाम्बी जाट, लांडिया बास भैसावता कलां, बालिका स्कूल सांवलोद, मेघवाल बस्ती आसलवास, पचेरी बड़ी आदि गांवों में ये कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

प्रत्येक स्थान पर पानी के संकट को ध्यान में रखते हुए नए नलकूप निर्माण, सूखे बोरवेल के स्थान पर नए बोरवेल की खुदाई, सौर ऊर्जा संचालित कूप, टंकी निर्माण और पानी वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में योजनाएं बनाई गई हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि सूरजगढ़ क्षेत्र में पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी और विकास की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। क्षेत्र में विकास कार्यों की इस बड़ी सौगात से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है और उन्होंने विधायक का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!