जयपुर गया था सीए का परिवार, पीछे से चोरों ने की सेंधमारी

चिड़ावा, 8 अप्रैल 2025: गौशाला रोड़ स्थित सीए गणेश केड़िया का परिवार तीन दिन के लिए जयपुर गया हुआ था। खाली घर पाकर पीछे से चोर घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी को काटकर अंदर घुस गए।

Advertisement's
Advertisement’s

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीए गणेश केड़िया दुबई रहते हैं। शनिवार को केड़िया फ्लाइट से जयपुर पहुंचने वाले थे। सीए की धर्मपत्नी पिंकी केड़िया, बेटा मयंक व बेटी काव्या उन्हें लेने जयपुर गए थे। परिवार को किसी काम की वजह से दो दिन जयपुर रुकना पड़ा।

मंगलवार दोपहर जब परिवार वापस पहुंचा तो उन्हें मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई नजर आई। अंदर के कमरे व अलमारियां भी खुलीं हुईं थी व सामान बिखरा हुआ था।

Advertisement's

Advertisement’s

सीए गणेश केड़िया ने बताया कि वें घर में कैश या कोई कीमती सामान नहीं रखते, इस वजह से ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ। हांलांकि चोरों ने अलग-अलग जगहों पर रखे 4-5 हजार रुपए व कुछ चांदी के सिक्कों पर हाथ साफ किया। इसके अलावा घर में एक पुरानी लोहे की तिजोरी रखी है जिसे चोरों ने ग्राइंडर कटर से काटने की भी भरपूर कोशिश की लेकिन वे उसे काटने में सफल नहीं हो पाए।

समाचार लिखे जाने तक परिवार द्वारा पुलिस को चोरी की रिपोर्ट नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!