सूरजगढ़, 5 अप्रैल 2025: राजकीय विद्यालय घरड़ाना खुर्द का नाम अब ‘पीएम श्री महात्मा गाँधी शहीद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह राजकीय विद्यालय, घरड़ाना खुर्द’ होगा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 10 अप्रैल को प्रातः 11:15 बजे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विद्यालय के प्रवेश द्वार का लोकार्पण भी किया जाएगा।

Advertisement's
Advertisement’s

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओलंपिक पदक विजेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में राजस्थान सरकार में खेल, युवा मामलों, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा राजस्थान प्रदेश महामंत्री, पूर्व सांसद झुंझुनूं तथा पूर्व विधायक सूरजगढ़ संतोष अहलावत करेंगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे राजेन्द्र भामू (विधायक, झुंझुनू), शुभकरण चौधरी (पूर्व विधायक, उदयपुरवाटी), मुकेश दाधीच (भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष), बनवारीलाल सैनी (भाजपा जिलाध्यक्ष, झुंझुनूं), +राजेश दहिया (भाजपा महामंत्री, झुंझुनूं), रोहिताश्व धांगड (प्रधान पंचायत समिति चिड़ावा), रामवतार मीणा (जिला कलेक्टर), शरद चौधरी (जिला पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं)।

Advertisement's

Advertisement’s

इस विद्यालय का नामकरण शहीद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की शौर्यगाथा को श्रद्धांजलि देने हेतु किया गया है, जो भारतीय वायुसेना में सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!