सिंघाना, 31 मार्च 2025: सिंघाना पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि मोई सददा से एक व्यक्ति पैदल आ रहा है, जिसके पास जिंदा कारतूस हो सकते हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस टीम ने मोई सददा आम रास्ते पर पहुंचकर आरोपी का नाम-पता पूछा। आरोपी ने अपना नाम राजेश पुत्र भरत सिंह, निवासी मोई सददा, सिंघाना बताया। आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके पास दो जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद हुए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

आपराधिक रिकॉर्ड:

  • प्रकरण संख्या 298/17-11-2020 धारा 363, 377, 511 भादंवि, 3/4 पोक्सो एक्ट, पुलिस थाना सिंघाना
  • सीएस नंबर 233/31-12-2020, विचाराधीन न्यायालय
Advertisement's
Advertisement’s

अभी भी जारी है अनुसंधान

अपराधी के खिलाफ और गहन अनुसंधान किया जा रहा है, ताकि मामले में सभी पहलुओं को सही तरीके से सामने लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!