Friday, June 20, 2025
Homeदेश'भाभी जी घर पर हैं' के लेखक मनोज संतोषी का निधन, टीवी...

‘भाभी जी घर पर हैं’ के लेखक मनोज संतोषी का निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर शो “भाभी जी घर पर हैं” के लेखक मनोज संतोषी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से लिवर संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। सिकंदराबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

लिवर कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग

मनोज संतोषी लिवर कैंसर से पीड़ित थे और उनका लिवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन जटिलताओं के चलते यह संभव नहीं हो सका। 23 मार्च को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर उनके प्रशंसकों और टीवी जगत के कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया।

Advertisement's
Advertisement’s

शिल्पा शिंदे और कविता कौशिक ने जताया शोक

“भाभी जी घर पर हैं” में अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुकीं शिल्पा शिंदे ने मनोज संतोषी के निधन पर गहरा दुख जताया। इंडिया टूडे से बातचीत में उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। शिल्पा ने कहा कि वह इस मामले में जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करेंगी।

वहीं, “एफआईआर” सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने वाली कविता कौशिक ने भी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। लेकिन उनकी यह दुआ अधूरी रह गई।

मनोज संतोषी के चर्चित शोज

मनोज संतोषी ने कई पॉपुलर शोज में अपने लेखन का लोहा मनवाया था। उनके लिखे प्रमुख सीरियल्स में शामिल हैं:

  • भाभी जी घर पर हैं
  • हप्पू की उलटन पलटन
  • एफआईआर
  • जीजा जी छत पर हैं

उनकी लेखनी की खासियत थी कि उनके शो दर्शकों को हंसी और मनोरंजन से भरपूर पारिवारिक अनुभव देते थे।

Advertisement's
Advertisement’s

सिंगिंग से लेखन तक का सफर

मनोज संतोषी मूल रूप से सिंगर बनने के सपने के साथ मुंबई आए थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक अलग राह पर ला खड़ा किया। एक लेखक से मुलाकात के बाद उन्होंने लेखन को अपना करियर बना लिया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ फिल्मों में बतौर अभिनेता भी काम किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!