Monday, June 23, 2025
Homeदेशयुजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक: 4 साल बाद अलग हुई...

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक: 4 साल बाद अलग हुई राहें,  कोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर फैमिली कोर्ट ने गुरुवार को दोनों के तलाक को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी। चहल के वकील नितिन गुप्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इस बात की पुष्टि की।

Advertisement's
Advertisement’s

हाईकोर्ट ने 20 मार्च तक दिया था फैसला सुनाने का निर्देश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पहले फैमिली कोर्ट को निर्देश दिया था कि वह 20 मार्च 2025 तक इस तलाक याचिका पर अंतिम निर्णय सुनाए। कोर्ट ने छह महीने के कूलिंग-ऑफ पीरियड को भी माफ कर दिया, जिससे तलाक प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकी। चहल और धनश्री ने अपनी शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला किया।

कोर्ट के बाहर नजर आए चहल और धनश्री

20 मार्च को ब्रांदा फैमिली कोर्ट के बाहर युजवेंद्र चहल को काले रंग की टी-शर्ट और मास्क में देखा गया। वहीं, धनश्री वर्मा भी मास्क पहने हुए नजर आईं। दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। पेपराजी ने उन्हें कोर्ट परिसर में स्पॉट किया, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

4.75 करोड़ में हुआ सेटलमेंट, आधिकारिक बयान नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच 4.75 करोड़ रुपये में सेटलमेंट हुआ है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फैमिली कोर्ट के फैसले के बाद दोनों अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ चुके हैं।

लॉकडाउन में शुरू हुई थी लव स्टोरी

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई, जब चहल ने धनश्री की डांस क्लास जॉइन की थी। जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। परिवार वालों की सहमति के बाद दोनों ने सगाई की और 22 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए।

Advertisement's
Advertisement’s

पिछले ढाई साल से अलग रह रहे थे चहल-धनश्री

पिछले ढाई साल से चहल और धनश्री अलग रह रहे थे। इस बीच कई बार उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आईं, लेकिन दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। अब कोर्ट के फैसले के बाद दोनों की शादी का आधिकारिक रूप से अंत हो गया है

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!