Thursday, March 12, 2026
Homeचिड़ावा49वीं खाटू धाम पदयात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू, भक्तों ने लगाए श्याम...

49वीं खाटू धाम पदयात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू, भक्तों ने लगाए श्याम बाबा के जयकारे

भक्त शिरोमणि सावल राम, भागीरथमल भगत, चंद्र शर्मा व विष्णु शर्मा के सानिध्य में यात्रा का शुभारंभ

चिड़ावा, 6 मार्च 2025: श्याम प्रेमी बाबूलाल वर्मा ने बताया कि खाटू धाम की 49वीं पदयात्रा सूरजगढ़ के प्राचीन निशान के तत्वाधान में आज प्रातः 5:15 बजे रेलवे स्टेशन से भक्तों के जयकारों के साथ शुरू हुई। यह यात्रा देश-प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

Advertisement's
Advertisement’s

साल 1977 में हुई थी यात्रा की शुरुआत

इस पदयात्रा की शुरुआत वर्ष 1977 में भक्त शिरोमणि सावल राम, भागीरथमल भगत, परमश्रद्धेय गुरु चंद्र शर्मा डुगराना और विष्णु शर्मा मास्टर के मार्गदर्शन में हुई थी। तब से यह यात्रा श्याम प्रेमियों के अटूट विश्वास और भक्ति के प्रतीक के रूप में निरंतर जारी है।

49वीं खाटू धाम पदयात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू, भक्तों ने लगाए श्याम बाबा के जयकारे

श्याम प्रभु की कृपा से 48 यात्राएं सफलतापूर्वक पूरी

बाबूलाल वर्मा ने बताया कि अब तक 48 यात्राएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। इनमें से दो यात्राएं बिना रुके निरंतर चलीं, जिन्हें डाक निशान पदयात्रा के रूप में जाना जाता है। इस दौरान श्याम भक्तों ने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ यात्रा संपन्न की।

Advertisement's
Advertisement’s

श्याम बाबा के प्रति अटूट आस्था, हर वर्ष बुलावा आने की प्रार्थना

भक्तों ने बताया कि श्याम बाबा की कृपा और आशीर्वाद से यह वार्षिक पदयात्रा संभव हो पाती है। वे कामना करते हैं कि हर वर्ष इसी भक्ति भाव से यात्रा संपन्न हो और बाबा का बुलावा यूं ही मिलता रहे।

श्याम बाबा के नाम और आशीर्वाद के साथ यह यात्रा उनके चरणों में समर्पित की जाएगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!