Saturday, June 21, 2025
Homeदेशमहाराष्ट्र के लातूर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 25 यात्री...

महाराष्ट्र के लातूर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 25 यात्री घायल

लातूर, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के लातूर जिले में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अहमदपुर से लातूर की ओर आ रही एक बस नंदगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बस ड्राइवर ने एक तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस प्रयास में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई।

Advertisement's
Advertisement’s

सीसीटीवी फुटेज में दिखी दुर्घटना की तस्वीरें

जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक तेज़ रफ्तार बाइक अचानक बस के सामने आ गई। ड्राइवर ने नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन असंतुलित होकर बस डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए लातूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

20 से अधिक लोग घायल, कई की हालत गंभीर

इस सड़क हादसे में करीब 20 से 25 यात्री घायल हुए हैं। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज आपातकालीन वार्ड में किया जा रहा है।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस जांच में जुटी, प्रशासन ने दिया मदद का आश्वासन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और ड्राइवर समेत अन्य चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने घायलों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!