भारतीय रिजर्व बैंक का वित्तीय साक्षरता सप्ताह: डुलानिया में महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने का प्रयास

पिलानी, 27 फरवरी 2025: भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 का आयोजन डुलानिया, ब्लॉक पिलानी में किया। यह आयोजन 24 फरवरी से 28 फरवरी तक चला।

यह आयोजन राजीविका और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं के बीच वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

इस वर्ष के वित्तीय साक्षरता सप्ताह की थीम “वित्तीय समझदारी – समृद्ध नारी” थी।

Advertisement's
Advertisement’s

आरोह फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र झुंझुनू, ब्लॉक पिलानी के सहायक वित्तीय साक्षरता सलाहकार मीनाक्षी आनन्द ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

मीनाक्षी आनन्द ने महिलाओं को अपनी प्राथमिकताओं को सही ढंग से निर्धारित करने, वित्तीय अनुशासन का पालन करने और बचत और निवेश करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक होना चाहिए।

Advertisement's
Advertisement’s

इस कार्यक्रम में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (बीआरकेजीबी) के बैंक मैनेजर मयंक और राजीविका ब्लॉक परियोजना प्रबंधक परवीन ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!